Honor X50i हुआ लॉन्च, बजट फ्रेंडली है स्मार्टफोन, मिलेगा 100MP कैमरा, यहाँ जानें फीचर्स और कीमत

Honor X50i हुआ लॉन्च, बजट फ्रेंडली है स्मार्टफोन, मिलेगा 100MP कैमरा, यहाँ जानें फीचर्स और कीमत

New Smartphone: प्रसिद्ध मोबाइल कंपनी हॉनर ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Honor X50i है। इसकी चर्चा लंबे समय से हो रही है। साथ ही यह कंपनी के बजट डिवाइसेस में से एक है। इसे पिछले साल लॉन्च हुए Honor X40i का सक्सेसर बताया जा रहा है । इसके दो स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत भी अलग है। वहीं डिवाइस 4 कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा, जिसमें ब्लैक, ग्रीन, व्हाइट और पिंक शामिल है।

8जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 217 डॉलर यानि 17,831 रुपये है। वहीं 12जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 247 डॉलर यानि करीब 20,296 रुपये हैं। नए हॉनर एक्स50i को डायमेनसीटी 600 सीरीज चिपसेट से लैस किया गया है।

स्मार्टफोन 6.73 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें एक साइड फेसिंग फिंगरप्रिन्ट स्कैनर सेक्योरिटी के लिए दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 100 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है। साथ में ट्रिपल एलईडी फ़्लैश भी मिलता है।

यह डिवाइस एंड्रॉयड 13 ओएस और लेटेस्ट मैजिक UI 6.1 पर आधारित है। Honor X50i में 4,500mAh की बैटरी और 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 12जीबी LPDDR4x रैम के साथ 7जीबी वर्चुअल रैम भी मिलता है। इसके साथ 256 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews