Honor का नया Foldable स्मार्टफोन लॉन्च, लुक बना देगा दीवाना, मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, कैमरा भी दमदार, जानें सबकुछ

Honor Magic Vs 3 आकर्षक लुक और कई खास फीचर्स के साथ लॉन्च हो चुका है। पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
honor magic vs 3

Honor New Foldable Smartphone: ऑनर ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन “Honor Magic Vs 3” लॉन्च कर दिया है। इसका लुक एक बुक जैसा है। डिवाइस कई खास फीचर्स के साथ आता है। इसे Snapdragon 8 Gen 2 से लैस किया गया है। इसकी थिकनेस 9.7mm मुड़ने पर होती है, ओपन होने पर 4.65 mm है। फिलहाल, इसे चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई भी घोषणा अब तक नहीं की है।

honor magic vs 3

स्मार्टफोन की कीमत

अलग-अलग वेरिएन्ट की कीमत भी अलग है। ऑनर मैजिक Vs 3 के 12जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत CNY 6,999 (करीब 80,000 रुपये) है। 12जीबी+512जीबी मॉडल की कीमत CNY 7,699 (करीब 88,000 रुपये) और 16जीबी+1टीबी की कीमत CNY 8,699 (करीब 1 लाख रुपये) है।

बैटरी और फीचर्स

स्मार्टफों एंड्रॉयड 14 के साथ MagicOS 8.0.1 पर आधारित है। टाइटेनियम हिन्ज के साथ ऑनर द्वारा निर्मित RF चिप भी मिलता है। 5जी नेटवर्क, वाईफाई 802.11, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ए-जीपीएस, OTG और फिंगरप्रिन्ट सेंसर समेत कई फीचर्स फोन में मिलते हैं। 5000mAh बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

honor magic vs 3

डिस्प्ले

6.43 इंच कवर डिस्प्ले 2500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिलता है। वहीं इनर डिस्प्ले का साइज़ 7.92 इंच है। दोनों ही डिस्प्ले LTPO स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। मुख्य स्क्रीन रेषियो 9.78:9 है। कवर स्क्रीन रेषियो 20:9 है।

honor magic vs 3

कैमरा 

Honor Magic Vs 3 के कैमरा की बात करें यह ट्रिपल रियर क्वामेर सेटअप के साथ आता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 40 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल पेरीस्कोप टेलीफोटो सेंसर 5x ज़ूम के साथ शामिल है। वहीं कवर स्क्रीन और मेन स्क्रीन पर 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews