Huawei Pocket S हुआ लॉन्च, मिलेगी फोल्डेबल स्क्रीन, आकर्षक है लुक, धांसू हैं स्मार्टफोन के फीचर्स, जानें डीटेल

Huawei Pocket S हुआ लॉन्च, मिलेगी फोल्डेबल स्क्रीन, आकर्षक है लुक, धांसू हैं स्मार्टफोन के फीचर्स, जानें डीटेल

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। चीन में आज Huawei ने अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम Huawei Pocket S है। बता दें की यह कंपनी का दूसरा क्लैमशेल फोल्डेबल फोन है, इससे पहले P50 पॉकेट को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च यह। Huawei Pocket S कंपनी के किफायती स्मार्टफोन में से एक है। Huawei ने आज अपने नए घड़ी Watch GT Cyber स्मार्टवॉच की घोषणा भी कर दी है। Huawei Pocket S इंडस्ट्री का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसमें मल्टी डायमेनशनल लिंकेज लिफ्टिंग वॉटर ड्रॉप हिन्ज दिया गया है।

Huawei Pocket S में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर मिलता है। साथ ही इसमें 8जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज मिलता है। Huawei Pocket S मार्केट में 6.9 इंच फोल्डेबल OLED डिस्प्ले के साथ के साथ आएगा। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। वही स्मार्टफोन में 1.04 इंच सेकन्डेरी कवर डिस्प्ले बैक पैनल में मिलता है।

यह भी पढ़ें…Upcoming Smartphones: नवंबर ने लॉन्च होंगे ये 4 धांसू स्मार्टफोन्स, यहाँ जानें नाम और फीचर्स

Huawei Pocket S के कई कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे। जिसमें फ्रॉस्ट सिल्वर, मिंट ग्रीन, Obsidian ब्लैक, Sakura पिंक, Primrose गोल्ड, आइस क्रिस्टल ब्लू शामिल हैं। Huawei Pocket S में 40 मेगापिक्सल का मेन सेंसर के 13 मगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। फ्रंट में 10.7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी के साथ 40W चार्जिंग सुविधा मिलती है।

Huawei Pocket S के कीमत की बात करें तो इसके 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 68,005 रुपये (822 डॉलर),  256जीबी स्टोरेज की कीमत करीब 73, 640 रुपये (890 डॉलर) और 512जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 85,058 रुपये (1028 डॉलर) है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews