आईक्यूओओ 12 प्रो की लॉन्च डेट कन्फर्म, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से होगा लैस, मिलेगा 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, यहाँ जानें डीटेल

iQOO 12 pro

New Smartphone: वीवो का सब-ब्रांड आईक्यूओओ अपना नया iQOO12 सीरीज भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल है, जिनके नाम iQOO 12 और iQOO 12 Pro हैं। कहा जा रहा है कि यह Snapdragom 8 Gen 3 से लैस होगा। यदि ऐसा होता है तो यह भारत का पहला स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 वाला स्मार्टफोन होगा। ब्रांड के स्मार्टफोन के लॉन्च डेट की घोषणा भी कर दी है। 7 नवंबर को इसकी पेशकश चीन में होगी। जिसके बाद यह ग्लोबल मार्केट और भारतीय मार्केट में भी दस्तक देगा।

गेमिंग के लिए बेहतर हो सकता है फोन

लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स सामने या चुके हैं। डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगी। प्रो मॉडल Curved AMOLED डिस्प्ले और 2K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। साथ में 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यह फोन गेमिंग के बेस्ट बेहतर विकल्प बन सकता है। क्योंकि इसमें Ray-ट्रैसिंग फीचर्स भी मिलेगा। इसके तीन कलर वेरिएंट्स उपलब्ध हो सकते हैं: ब्लैक, व्हाइट और रेड।

कैमरा और बैटरी

बात कैमरा की करें तो स्टैन्डर्ड और प्रो दोनों ही मॉडल्स में ओआईएस सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल OV50H प्राइमेरी कैमरा मिलेगा। वहीं प्रो मॉडल में पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट भी काफी तगड़ा होगा। आईक्यूओओ 12 में 5000mAh की बतटर्ट के साथ 120W  फास्ट चार्जिंग मिल सकता है। वहीं प्रो मॉडल में 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावनाएं हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews