iQOO का नया वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, नोट कर लें ये तारीख, लीक हुए फीचर्स, यहाँ जानें डीटेल

iQOO का नया वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, नोट कर लें ये तारीख, लीक हुए फीचर्स, यहाँ जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: वीवो का सब-ब्रांड iQOO अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी पेशकश नवंबर के शुरुआती दिनों में हो सकती है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक iQOO 12 सीरीज 11 नवंबर को चीन में लॉन्च हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3  से लैस होगा। यदि ऐसा होता है यह Xiaomi 14 के बाद इस चिपसेट के साथ आने वाला दुनिया का दूसरा स्मार्टफोन हो सकता है। शाओमी 14 और शाओमी 14 प्रो की पेशकश 27 अक्टूबर को होने वाली है।

iQOO 12 का डिस्प्ले

iQOO 12 और इसके प्रो मॉडल्स के फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं। चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने कुछ दिनों पहले प्रो मॉडल के स्पेसिफिकेशन को साझा किया था। नया आईक्यूओओ 12 प्रो E7 AMOLED डिस्प्ले के साथ या सकता है। इसमें अल्ट्रासोनिक अन्डर-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर मिल सकता है। साथ में 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।

कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स

स्टैन्डर्ड मॉडल आईपी64 और प्रो मॉडल आईपी68 रेटिंग से लैस हो सकता है। इस फीचर के जरिए फोन को पानी और डस्ट से प्रोटेक्शन मिलेगा। स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ 16जीबी रैम और 1 टीबी इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है। बात अन्य फीचर्स की करें तो प्रो आईक्यूओओ 12 प्रो में ओमनीविजन ओवी50H 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर और ओवी64बी 64 मेगापिक्सल पेरीस्कोपिक ज़ूम लेंस मिल सकता है। इसके अलावा 54,000mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews