iQOO Neo 6 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीज़र, इतनी होगी स्मार्टफोन की कीमत                                      

iQOO Neo 6 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीज़र, इतनी होगी स्मार्टफोन की कीमत                                      

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन के लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। 31 मई , 2022 को कंपनी iQOO Neo 6 5G को लॉन्च करने वाला है। इसके फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। यदि कीमत की बात रही इसक कीमत करीब 30,000 रुपये हो सकती है। Amazon प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि यह स्मार्टफोन काफी लंबे समय से सुर्खियों में था, जिसे आज कंपनी ने ट्विटट के जरिए कन्फर्म कर दिया है। iQOO के इस 5G मोबाईल फोन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा रहा है, जिसकी कीमत यूजर्स के पॉकेट के अनुकूल हो सकती है।

यह भी पढ़े… MP में आज लुढ़का पेट्रोल-डीजल की कीमत का ग्राफ, कई शहरों में पेट्रोल के दाम 120 रुपये से पार, जाने यहाँ

स्मार्टफोन के डिजाइन, कलर और फीचर्स की बात करें तो टीज़र में इसकी जानकारी दी शेयर की गई है, हालांकि कुछ देर बाद ही इसे डिलीट भी कर दिया गया। दो कलर ऑप्शन में यह स्मार्टफोन उपलब्ध होगा: ब्लू और रैन्बो ग्रेडिएन्ट। ग्राहक एमेज़ोन शॉपिंग साइट के जरिए इसकी खरीददारी कर पाएंगे। फीचर्स की बात करें यह स्मार्टफोन 6.62 इंच फुल एचडी+ AMOLED और 120HZ रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़े… MP: जबलपुर में दिखा जिला प्रशासन का एक्शन, अरबों की कीमत वाले जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त

खास बात यह है की iQOO Neo 6 5G को Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर से लैस किया गया है, जिसमें यूजर्स को 12GB RAM और 256GB इंटर्नल स्टोरेज का जबरदस्त कॉमबीनेशन नजर आ सकता है। हालांकि स्मार्टफोन की बैटरी लोगों को निराश कर सकती है। कहा जा रहा है की स्मार्टफोन में 4700mah बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ उपलब्ध होगी। कैमरा की बात करें तो बैक में 16MP+13MP+2MP और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews