iQOO Neo 7 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीज़र जारी, मिलेंगे शानदार फीचर्स

iQOO Neo 7 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीज़र जारी, मिलेंगे शानदार फीचर्स

New Smartphone: आज चीन में नए iQOO Neo 8 सीरीज की पेशकश होने वाल है। वहीं भारत में कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च के लिए तैयार हो चुकी है, जिससे संबंधित एक टीज़र भी जारी किया है।  पोस्टर में डिवाइस के नाम खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन Neo सीरीज है, यह बात कन्फर्म हो चुकी है। इस हैंडसेट का नाम iQOO Neo 7 Pro बताया जा रहा है।

लॉन्चिंग नजदीक

अनुमान लगाए जा रहे हैं की डिवाइस की पेशकश भारतीय बाजारों में इस महीने के अंत में या फिर जून के शुरुआती दिनों में होगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। फोन लंबे समय से चर्चा में है। इससे फीचर्स भी लीक हो चुके हैं।

संभावित फीचर्स और कीमत

नया नियो 7 प्रो 6.78 इंच डिस्प्ले 1440 x 3200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। संभावनाएं हैं कि डिवाइस MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर से लैस होगा। साथ में 12जीबी/16जीबी रैम और 256जीबी/512जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। संभावनाएं हैं कि डिवाइस तीन कलर वेरिएन्ट में लॉन्च हो सकता है। साथ में 5000mAh की बैटरी और 120W रिवर्स चार्जिंग मिल सकती है।

फोन के बैक में 50 मेगपिक्सल प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और PDAF मिलेगा। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा HDR के साथ मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस में डुअल टोन फ़्लैश मिल सकता है। भारत में स्मार्टफोन की संभावित कीमत 27,400 रुपये होगी। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही नियो 7 प्रो से जुड़ी अन्य जानकारी साझा करेगा।


 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews