iQOO Neo 7 धमाल मचाने के लिए तैयार, जल्द होगी मार्केट में एंट्री, बैटरी डीटेल लीक, इतनी होगी कीमत, जानें यहाँ

iQOO Neo 7 धमाल मचाने के लिए तैयार, जल्द होगी मार्केट में एंट्री, बैटरी डीटेल लीक, इतनी होगी कीमत, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। मार्केट में वीवो के सब-ब्रांड iQOO का दबदबा बढ़ता जा रहा है। लोगों को इसके कम कीमत और अच्छे स्मार्टफोन्स काफी पसंद आते हैं। इस साल ही कंपनी ने चीन और भारत दोनों ही बाजारों में iQOO Neo 6 को लॉन्च किया था। और अब बारी iQOO Neo 7 की आ चुकी है। बहुत जल्द बाजारों में iQOO का नया स्मार्टफोन नजर आने वाला है। बहुत जल्द ग्लोबल मार्केट में iQOO Neo 7 की पेशकश हो सकती है। अब स्मार्टफोन की बैटरी डीटेल का खुलासा हो चुका है। इससे पहले स्मार्टफोन के कैमरा और फोटो भी लीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े…Honor Play 6C 5G की हुई चोरी-चुपके मार्केट में एंट्री, आकर्षक डिजाइन के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें कीमत

लीक हुई जानकारी के मुताबिक iQOO Neo 7 में 5,000mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ मिल सकता है। वहीं यह भी कहा जा रहा है की iQOO Neo 7 मीडिया टेक डायमेनसीटी 9000+ प्रोसेसर से लैस होगा। iQOO Neo 7 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। हालांकि अब तक कंपनी ने स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

iQOO Neo 7 में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। iQOO Neo 7 के कीमत की बात करें तो यह साल के अंत में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत 25,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews