Moto G52 हुआ धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जाने फीचर्स और कीमत

Moto G52 हुआ धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जाने फीचर्स और कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Motorola ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G52 को इस हफ्ते यूरोप में लॉन्च कर दिया है।  जिसके बाद इसके भारत में भी लॉन्च होने की अफवाह भी फैल चुकी है। सूत्रों के मुताबिक इस महीने भारत में यह स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है, जिसकी कीमत करीब ₹20000 तक बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो इस स्मार्टफोन में AMOLED के जगह POLED देखने को मिल सकता है। जो बाकी स्मार्टफोन से इसे अलग बनाएगा हालांकि Motorola के अलावा ऐसी कई कंपनी है POLED का इस्तेमाल करती है। स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.5 इंच FHD+ हाई रिजोल्यूशन और 90hz रिफ्रेश रेट के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़े… Asus Zenbook 14X OLED: Asus के नए टचस्क्रीन लैपटॉप की कीमत और फीचर्स जान आप हो जाएंगे हैरान

बात Moto G52 के अन्य स्पेसिफिकेशन की करें तो यह 7.99 एमएम थिक 169ग्राम वजन के साथ भारतीय बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसमें स्नैप ड्रैगन 680 soc उपलब्ध हो सकता है। इसमें यूजर्स को 50 मेगापिक्सल में मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर भी उपलब्ध होगा। साथ ही स्मार्ट फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा 5000mah और फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ यूजर्स को पसंद आ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews