Moto X30 Pro जल्द आ रहा है, इसका 200MP का कैमरा देगा कई प्रसिद्ध ब्रांड को टक्कर, जाने कब होगा लॉन्च

Moto X30 Pro जल्द आ रहा है, इसका 200MP का कैमरा देगा कई प्रसिद्ध ब्रांड को टक्कर, जाने कब होगा लॉन्च

File Pic.

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। मोटरोला एक बार फिर अपने नए स्मार्टफोन के साथ आ चुका है। बहुत जल्द कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Moto X30 Pro को लॉन्च करने वाली है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन का नाम Moto Edge 30 Ultra होगा। कंपनी के जनरल मैनेजर ने Weibopost के जरिए इसके कैमरा और प्रोसेसर की जानकारी दी है। यह भी कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन कंपनी का दूसरा ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें लार्ज इमेज सेंसर के फीचर्स उपलब्ध होंगे।

हालांकि ग्लोबल मार्केट और चीन में स्मार्टफोन के अलग-अलग नाम होंगे। जहां चीन में इसका नाम  Moto X30 Pro है, वही ग्लोबल मार्केट में इसका नाम Moto Edge 30 Ultra होगा। कंपनी घोषणा से पहले ही स्मार्ट फोन के कई फीचर्स लीक हो चुके हैं और इसे कई प्रसिद्ध सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। हालांकि कंपनी ने इसके कैमरा और प्रोसेसर की घोषणा कर दी है। इस साल जुलाई में मोटोरोला के फ्लैगशिप में यह स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा का कैमरा है, जो यूजर्स को आकर्षित भी कर सकता है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen से लैस किया गया है। इसका इमेज सेंसर सैमसंग के प्रसिद्ध मॉडल को भी टक्कर दे सकता है।

यह भी पढ़े… iQOO 10 और iQOO 10 Pro का पहला लुक आया सामने इस दिन होगी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग, तारीख कर लें नोट 

लीक हुए फीचर्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन 6.73 इंच अमोलेड पैनल और 144hz रिफ्रेश रेट के साथ लांच होने वाला है। स्मार्टफोन की स्टोरेज बैटरी, कैमरा और स्टोरेज कैपेसिटी की बात करें तो इसमें 12जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगा। 4500mah की बैटरी के साथ 125W की चार्जिंग उपलब्ध होगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews