आ रहा है नया गूगल पिक्सल स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया नजर, ये है मॉडल नंबर, यहाँ जानें डीटेल

Google Pixel Smartphone

Google Pixel Smartphone: वर्तमान में गूगल कई नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में पिक्सल 9 सीरीज और पिक्सल फोल्ड 2 से जुड़ी जानकारी सामने आई है। यूएल डेमको सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर अब नए स्मार्टफोन को स्पॉट किया गया है। जिसके नाम को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

अपकमिंग स्मार्टफोनन के बारे में

लिस्टिंग में नया गूगल पिक्सल स्मार्टफोन 4,942mAh बैटरी  पैक के साथ देखा गया है। लेकिन यह मार्केट में 5000mAh की बैटरी के साथ एंट्री ले सकता है। डिवाइस का मॉडल नंबर “GH2MB” है। इसके बैटरी कैपेसिटी को देखकर यह कहा जा सकता है कि फोन किफायती पिक्सल 8ए नहीं है। उम्मीद है कि हैंडसेट को लेकर जल्द ही कोई जानकारी  सामने आ सकती है।

google pixel

गूगल के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में

नए पिक्सल फोल्ड 2 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा हट चुका है। गीकबेंच पर हाल ही में टेन्सर 4 चिपसेट को गिकबेन्च पर देखा गया है। अपकमिंग फोल्डेबल फोन Tensor G4 से लैस हो सकता है।साथ में 16जीबी रैम और  265जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसमें मेन वाइड एंगल के साथ अल्ट्रावाइड, पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक रियर कैमरा मिल सकता है। फोन अलुमिनियम फ्रेम के साथ आएगा। इस पेशकश इस साल अक्टूबर में हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews