Apple Launch 2022: iPad Air 5 लॉन्च, फीचर्स देख हो जाएंगे हैरान, जानें कीमत

5G Support iPad Air 5 Launched

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। होली से पहले एप्पल (Apple) ने अपने पीक परफॉर्मेंस इवेंट में आईपैड एयर 5 (iPad Air 5) के साथ आईफोन एसई 3 (iPhone SE 3) और नए मैक मॉडल लॉन्च कर दिया है।यह 54,900 रुपये की कीमत के साथ बाजार में उतारा गया है।  खास बात ये है कि iPad Air में 5G कनेक्टिविटी के साथ-साथ बेहतर परफॉर्मेंस के लिए M1 चिप का इस्तेमाल किया गया है, इसी चिप का यूज आईपोड प्रो में भी किया गया है।  यह मैजिक कीबोर्ड को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़े.. होली से पहले इन कर्मचारियों को बड़ा झटका, 3500 को नौकरी से हटाया, जानें कारण?

Apple ने नये iPad Air (5th जनरेशन ) के लिए अपने सबसे पावरफुल M1 प्रोसेसर को यूज़ किया है, जिससे इसकी परफॉरमेंस कफी बेहतर हो जाती है। A15 बायोनिक चिप की जगह इस दमदार प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।नए iPad Air के फ्रंट में 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो Center Stage फीचर के साथ आता है। इसमें Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 nits तक की है।यह आपको 5 पिंक, पर्पल, ब्लू, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे कलर में मिलेगा।

Apple Event 2022यह भी पढ़े.. MP Government Job: यहां 81 पदों पर निकली है भर्ती, 28 मार्च लास्ट डेट, जानें पात्रता-आयु

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G का भी सपोर्ट दिया गया है। iPad Air (5th जनरेशन) के वाई-फाई एडिशन की कीमत 54,900 रुपये है, जबकि इके 5G एडिशन की कीमत 68,900 रुपये है। कंपनी का दावा है ये परफॉर्मेंस में A14 से 60 परसेंट फास्ट है और A14 से 2x ग्राफिक्स में फास्ट है। इस नए आईपैड को 64GB और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। iPad Air 2022 में पिछले वर्जन की तरह ही Touch ID का सपोर्ट दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews