11 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Nokia का सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत लीक, मिलेगा AI कैमरा, यहाँ जानें डीटेल

11 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Nokia का सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत लीक, मिलेगा AI कैमरा, यहाँ जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: नोकिया भारत में Nokia G42 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है। 11 सितंबर को स्मार्टफोन की पेशकश भारतीय बाजारों के लिए होगी। इससे पहले डिवाइस के कीमत का खुलासा हो चुका है। गुरुवार को कंपनी ने टीज़र भी जारी किया है। साथ की कई की-फीचर्स से पर्दा हटा दिया है। नोकिया जी42 5जी भारत में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर AI कैमरा के साथ आएगा। X पर नोकिया ने फोन के कीमत पर भी बड़ी अपडेट दी है।

कितनी हो सकती है कीमत?

नोकिया ने एक पोल में ट्विटर (X) यूजर्स के कीमत का अंदाजा लगाने को कहा, जिसमें दो ऑप्शन दिए थे। यूजर्स को 16,xxx और 18,xxx में से किसी एक का चुनाव करना था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा रहा है कि नोकिया के नए फोन की कीमत 18,000 रुपये तक होगी। बता दें कि इस साल जून में नोकिया जी42 5जी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था। इंडियन मॉडल में समान फीचर्स मिलने की संभावनाएं हैं।

प्रोसेसर और कलर वेरिएन्ट

Nokia G42 5G के फीचर्स, प्रोसेसर और डिटेल्स की बात करें तो डिवाइस Snapdragon 480+ चिपसेट से लैस होगा। साथ में 11जीबी रैम मिलेगा। इसके दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, जिसमें पर्पल और ग्रे शामिल हैं।

डिस्प्ले और बैटरी

हैंडसेट में 6.56 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले वॉटर ड्रॉप नॉच और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट स्कैनर और Pill शेप का कैमरा मॉड्यूल भी दिया गया है। इसके अलावा नोकिया जी42 5जी में 5000mAh की बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews