नथिंग का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दिया ऐलान, ये हो सकता है नाम, जानें यहाँ

nothing new phone

Nothing New Phone: नथिंग के नए बजट स्मार्टफोन की चर्चा लंबे समय से हो रही है। अब ब्रांड के सीईओ ने 1 जनवरी खुद इसकी घोषणा कर दी है। Carl Pei ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया किया है, जिसमें उन्होनें नए साल पर नए फोन की घोषणा की है। हालांकि नाम को लेकर सीईओ ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपकमिंग फोन का नाम “Nothing Phone (2a)” हो सकता है।

Here’s to 2024 everyone! pic.twitter.com/5OLc1Ap3n3

— Carl Pei (@getpeid) January 1, 2024

कब लॉन्च होगा फोन ?

ब्रांड की घोषणा से पहले ही नथिंग फोन 2a सुर्खियां बटोर रहा है। कहा जा रहा है कि यह कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत Phone 1 और Phone 2 से कम होगी। लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नया नथिंग फोन फरवरी 2024 में आयोजित होने वाले MWC 2024 टेक्नोलॉजी ईवेंट में लॉन्च हो सकता है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही फोन का टीज़र जारी कर सकती है।

प्रोसेसर, बैटरी और स्टोरेज

अब फोन के फीचर्स की बात करें तो Dimensity 7200 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी/256जीबी स्टोरेज मिल सकता है। डिवाइस Nothing OS 2.5 पर आधारित एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। इसमें 4920mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

कैमरा और डिस्प्ले

नया नथिंग फोन 6.7 इंच OLED फुल एचडी प्लस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। बैक मेन सैमसंग S5KJN9 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और सैमसंग S5KJN1 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं फ्रंट मेन सोनी IMX615 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews