Nothing Phone 2 की लॉन्च डेट कन्फर्म, कंपनी ने कर दिया ऐलान, नया टीज़र जारी, जानें खास बातें

Nothing Phone 2 की लॉन्च डेट कन्फर्म, कंपनी ने कर दिया ऐलान, नया टीज़र जारी, जानें खास बातें

New Smartphone: नथिंग फोन 2 काफी लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा है, अब स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी ने लॉन्च की तारीख भी घोषित कर दी है। 11 जुलाई को नए Nothing Phone 2 की पेशकश होगी। कंपनी ने अपने नए टीज़र में डिवाइस की बैक डिजाइन एक झलक भी साझा की है।

नथिंग फोन 2 में ट्रांसपेरेंट बैक पैनल मिल सकता है। टीज़र में फोन के पीछे एलईडी लाइट्स की दो ट्रिप्स देखी गई है, जो Pill-आकार के कैमरा मॉड्यूल और अन्य छोटे-छोटे मॉड्यूल से घिरा हुआ है। हालांकि टीज़र में कंपनी ने स्मार्टफोन से जुड़ी अधिक जानकारी साझा नहीं की है।

लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के फीचर्स, प्रोसेसर और बैटरी बैकअप से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ में 4700mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी के हाल ही में भारत में नथिंग फोन 2 के मैन्युफैक्चरिंग की घोषणा कर दी है। डिवाइस में Nothing Phone 1 के मुकाबले कई अपडेट्स और नए फीचर्स भी मिलेंगे। यह 6.7 इंच फुल एचडी OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

अब तक इसे कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।कंपनी के मुताबिक फोन के मेन सर्किट में 100% रिसाइकल्ड कॉपर फॉयल का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही पिछले मॉडल के मुकाबले इसमें 3 गुना अधिक बायो बेस्ड पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews