नथिंग फोन (2a) जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, मिलेंगे कई अपडेट्स, ऐसे होंगे फीचर्स, जानें डीटेल

Nothing phone 2(a)

Nothing Third Smartphone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नथिंग ने “Nothing Phone 2(a)” की घोषणा कर दी है। फ्लिपकार्ट पर इसकी लिस्टिंग भी हो चुकी है। नया फोन 2a ब्रांड का तीसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले Phone 1 और Phone 2 भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि डिवाइस नए अपडेट्स, हाई परफॉरमेंस और पावरफुल कैमरा के साथ आ सकता है।

Nothing phone 2(a)

लॉन्च डेट और संभावित कीमत

फोन 2(a) की डिजाइन काफी हद्द तक नथिंग फोन 2 जैसी की होगी। लेकिन यह किफायती वर्ज़न हो सकता है। इसकी कीमत 30 हजार रुपये के भीतर हो सकती है। लॉन्च डेट को लेकर ब्रांड के कोई घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट की माने तो इसकी पेशकश MWC Barcelona 2024 ईवेंट में हो सकती हु। स्मार्टफोन के साथ कुछ ऑडियो प्रॉडक्ट्स भी मार्केट में एंट्री ले सकते हैं।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

नए नथिंग फोन 2a को कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। डिवाइस मेडियाटेक डायमेनसीटी 7200 से लैस होगा। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित हो सकता है। साथ में 8जीबी/12जीबी रैम और 128जीबी/256जीबी स्टोरेज मिलने की संभावना है।

Nothing phone 2(a)

संभावित फीचर्स

स्मार्टफोन 6.7 इंच फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 5 फ्रंट के साथ आ सकता है। इसमें Glyph लाइट्स भी देखने को मिल सकता है। बैक में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कमेरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलने की संभावना है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews