OnePlus 10 Pro इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने की ऑफिशियल तारीख की घोषणा, जाने कीमत और फीचर्स  

OnePlus 10 Pro इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने की ऑफिशियल तारीख की घोषणा, जाने कीमत और फीचर्स  

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट।  मोबाईल कंपनी कंपनी One plus  ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तारीख की घोषणा कर दी है। बता दें कि 31 मार्च को OnePlus 10 Pro  को  भारत में लॉन्च किया जाएगा, जिसके फीचर्स ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। स्मार्ट फोन के लॉन्च होने  के पहले से ही भारत में इसकी उत्सुकता बढ़ती जा रही है।  1+ एक प्रसिद्ध मोबाइल कंपनियों में से एक है, जिसके फीचर्स काफी दमदार होते हैं और अन्य स्मार्टफोंस को भी कड़ी टक्कर देते हैं।

यह भी पढ़े…  पीएम मोदी की कहानियों को शेयर करने के लिए मोदी स्टोरी पोर्टल शुरू, गाँधीजी की पोती ने किया उद्घाटन   

बता दें कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 जनरेशन 1 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। 8GB RAM और बड़े डिस्प्ले के साथ यह स्मार्टफोन यूजर्स को अपनी और आकर्षित करेगा। वनप्लस 10 प्रो का डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, डिजाइन, कैमरा क्वालिटी, बैटरी, स्टोरेज, सेंसर और अन्य मल्टीमीडिया डिजाइंस काफी बेहतरीन हो सकता है। बहुत जल्द ही वनप्लस 10 प्रो भारत में बिकना शुरू हो जाएगा, इसकी कीमत करीब 54,590 रुपए तक होगी। भारत में One plus के लवर्स की कोई कमी नहीं है, बात इसके फीचर्स की करें तो यह आपको लुभा सकती है। इसके फीचर्स काफी बेहतरीन होंगे, कैमरा, डिस्प्ले और अन्य सारे फीचर्स काफी अच्छे हो सकते, और इसकी डिजाइन भी बहुत दमदार है।

यह भी पढ़े…  अन्तराष्ट्रिय उड़ान को लेकर जरूरी सूचना! इन कोविड-19 नियमों का पालन होगा जरूरी, हटे कई प्रतिबंध      

डिजाइन:
  • हाईट -163 mm
  • चौड़ाई- 73.9 mm
  • थिकनेस- 8.5 mm
  • वजन -करीब 200 ग्राम
  • रंग- काला और हरा

गोरिल्ला ग्लास भी होगा उपलब्ध

कैमरा:
OnePlus 10 pro ट्रिपल कैमरा, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा के साथ लांच होगा। इसमें Exmor-rs, सीएमओएस सेंसर उपलब्ध है । डुएल कलर एलइडी फ्लैश, हाय डायनामिक रेंज मोड और बेहतरीन वीडियो रिकॉर्डिंग क्वालिटी के साथ यूजर्स को एक अच्छा अनुभव दे सकता है। स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध होगा।

  • रियर कैमरा – 48MP+ 50MP +8 MP
  • फ्रंट कैमरा -32MP

यह भी पढ़े…  संगीत की दुनिया को एक और झटका! नहीं रहे मशहूर ड्रमर Taylor Hawkins, साथी संगीतकारों ने जताया दुःख

बैटरी और स्टोरेज:

5000 mah बैटरी बैकअप और वायलेस – क्विक चार्जिंग के साथ इस स्मार्टफोन का बैटरी बैकअप भी काफी सही होगा। टाइप -सी यूएसबी केबल इसमें दिया जाएगा। बात स्टोरेज की करें तो इस स्मार्ट फोन का स्टोरेज काफी सही हो सकता है 128GB इंटरनल मेमोरी, यूएसबी ओटीजी के साथ यह यूजर्स को एक अच्छा अनुभव देने में सक्षम होगा हो सकता है।

डिस्प्ले:
  • डिस्प्ले टाइप- एमोलेड
  • स्क्रीन साइज- 6.7 इंच ( 17.02 सेमी )
  • पिक्सल डेंसिटी -526 ppi
  • स्क्रीन बॉडी ratio- 89.97%
  • स्क्रीन प्रोटेक्शन -कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास
  • रिफ्रेश रेट- 120 hz
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews