अन्तराष्ट्रिय उड़ान को लेकर जरूरी सूचना! इन कोविड-19 नियमों का पालन होगा जरूरी, हटे कई प्रतिबंध     

अन्तराष्ट्रिय उड़ान को लेकर जरूरी सूचना! इन कोविड-19 नियमों का पालन होगा जरूरी, हटे कई प्रतिबंध     

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  27 मार्च  यानी कल से  अंतरराष्ट्रीय उड़ान (International flights)  फिर से शुरू हो रही है। जिसे कोरोनावायरस के कारण पिछले 2 वर्षों से बंद रखा गया था।   अब फिर से भारत से अन्य देशों के लिए फ्लाइट्स रवाना की जाएगी। क्योंकि अब कोरोना के मामले कमा रहे हैं और ज्यादातर लोग टीकाकरण करवा चुके हैं, इसलिए इंटरनेशनल विमानों में अब कोविड-19 गाइडलाइंस को लागू नहीं किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इंटरनेशनल flights से जुड़े कई प्रतिबंधों को  हटाने जा रहा है। साथ ही कई नियम ऐसे है जिसका पालन अभी भी यात्रियों को करना होगा।

यह भी पढ़े…  संगीत की दुनिया को एक और झटका! नहीं रहे मशहूर ड्रमर Taylor Hawkins, साथी संगीतकारों ने जताया दुःख

यदि आप भी विदेश जाने की प्लैनिंग कर रहे हैं, तो यह जान ले की अब एयरपोर्ट पर किन नियमों का पालन करना होगा या किनका नहीं? बता दें कि,   कोरोनावायरस के कारण अब  इंटरनेशनल फ्लाइट में 3 सीटों को छोड़कर  बैठना जरूरी था उस प्रतिबंध को भी हटाया जा रहा है। अब प्लेन में 3 सीट को छोड़ कर बैठने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही विमान दल के सदस्यों (crew members)  को भी PPE किट पहनना जरूरी नहीं होगा। हालांकि एयरपोर्ट पर अब भी मास्क  पहनना अनिवार्य होगा। बता दें कि,  हवाई अड्डे पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई पैट-डाउन तलाशी फिर से शुरू कर दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews