OnePlus 10T की भारत में एंट्री, डिजाइन ने बनाया लोगों को दीवाना, मिल रही है वायरलेस चार्जिंग, यहाँ जाने सबकुछ  

OnePlus 10T की भारत में एंट्री, डिजाइन ने बनाया लोगों को दीवाना, मिल रही है वायरलेस चार्जिंग, यहाँ जाने सबकुछ  

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। अब तक OnePlus के जिस स्मार्टफोन के जिस स्मार्टफोन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आज वो भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हम बात OnePlus 10T की बात कर रहें हैं। इस स्मार्टफोन ने अब तक काफी सुर्खियां बटोरी और भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हालांकि चीन में OnePlus Ace Pro के लॉन्चिंग ईवेंट को कैन्सल कर दिया गया है। कंपनी ने आखिरी समय पर ईवेंट को लॉन्च कर दिया, जिसकी जानकारी उन्होनें Weibo पोस्ट के जरिए दी।

यह भी पढ़े… भारत में लॉन्च हुआ Oppo का धाकड़ स्मार्टफोन, जबरदस्त कैमरा और आकर्षक डिजाइन, देखें यहाँ

बावजूद इसके आज OnePlus 10T को न्यूयॉर्क में एक ईवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। इस ईवेंट को आप OnePlus के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। आज यानि अगस्त 3 को शाम 7:30 आईएसटी में स्मार्टफोन पर से पर्दा हटेगा। ग्राहक स्मार्टफोन की खरीददारी Amazon और ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर कर सकते हैं। इसके दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे: मूनस्टोन ब्लैक और जेड ग्रीन। वहीं कहा जा रहा है की OnePlus 10T की कीमत 49,999 रुपये तक हो सकती है। OnePlus 10T की अनबॉक्सिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वहीं अब OnePlus 10T के फीचर्स की बात करें तो इसका खुलासा बहुत पहले हो चुका है, जिसकी घोषणा आज कंपनी आधिकारिक तौर पर कर सकता है। रिपोर्ट की माने तो स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च होगा। साथ ही 8 जीबी रैम की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा इसके डिजाइन को और भी अधिक खूबसूरत बनाता है। 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा स्मार्टफोन में जोड़ा गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा है। 4,800mah बैटरी भी उपलब्ध हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews