OnePlus 11R मचाएगा धमाल, मिनटों में हो जाएगा फुल चार्ज, खास होंगे स्मार्टफोन के फीचर्स, जानें यहाँ

OnePlus 11R मचाएगा धमाल, मिनटों में हो जाएगा फुल चार्ज, खास होंगे स्मार्टफोन के फीचर्स, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। मार्केट में बहुत जल्द OnePlus 11R की एंट्री हो सकती है। हालांकि अब तक कंपनी ने स्मार्टफोन की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसकी चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। OnePlus 11R को OnePlus 10R का उत्तराधिकारी बताया जा रहा है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। हाल ही में कंपनी ने भारत में अपने नए OnePlus 10R ब्लू एडीशन की पेशकश की है।

यह भी पढ़े…IMC 2022 5G Launch : टेक्नोलॉजी के नए युग में भारत का प्रवेश, PM Modi ने लॉन्च की 5G सर्विस, इन 13 शहरों में शुरू होगी सेवा

एक लीक के मुताबिक OnePlus 11R मार्केट में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले और 2412×1080 पिक्सक रिजोल्यूशन के साथ लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 100W SuperVOOC चार्जिंग सुविधा लॉन्च हो सकता है। बता दें OnePlus 10R के दो बैटरी वेरिएन्ट उपलब्ध हैं। 5,000mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सुविधा मिलती हैं। वहीं 4500mAh की बैटरी के साथ 150W फास्ट चार्जिंग सुविधा मिलती है।

OnePlus 10R

OnePlus ने अब तक अपने इस नए स्मार्टफोन से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन उम्मीद है की कुछ दिनों में कंपनी OnePlus 11R का टीज़र जारी कर सकता है। इसके लिए ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। भारत में यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा या नहीं, इससे जुड़ा कोई भी खुलासा अब तक नहीं हुआ पाया है।

बात OnePlus 11R के अन्य फीचर्स की करें तो यह स्मार्टफोन 6.7 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले और 2412×1080 रिजोल्यूशन के साथ लॉन्च होगा। यह भी कहा जा रहा है की स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ आएगा। साथ ही इसमें 16जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक का इंटर्नल स्टोरेज मिल सकता है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल और 2 मेगापिक्सल मैक्रो स्नैपर भी शामिल है। फ्रंट में 16 मवगपिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews