OnePlus ला रहा है नया स्मार्टफोन, OnePlus 10T हो सकता है नाम, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, जाने

OnePlus ला रहा है नया स्मार्टफोन, OnePlus 10T हो सकता है नाम, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, जाने

File pic

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Oneplus अपना नया स्मार्टफोन लाने वाला है, जिसकी तैयारी भी कंपनी शुरू कर चुकी है। इस स्मार्टफोन का नाम OnePlus 10T 5G बताया जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने OnePlus 10 Pro लॉन्च कर चुका है। हालांकि अब तक कंपनी ने अब तक स्मार्टफोन की जानकारी ऑफ़िशियली नहीं शेयर की है, लेकिन इसके फीचर्स लीक हो चुके हैं। इस स्मार्टफोन से जुड़े सामने वाले फीचर्स काफी कमाल के हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है की Oneplus के इस नए 5जी स्मार्टफोन में Snapdragon Gen 1 प्रोसेसर उपलब्ध हो सकता है।

— Mukul Sharma (@stufflistings) June 13, 2022

यह भी पढ़े… Salman Khan: सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर ने कबूला सच, कारण जान आप रह जाएंगे दंग, जाने

लीक हुए फीचर्स से स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल को लेकर भी अंदाजा लगाया जा रहा की इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हो सकता है। 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप उपलब्ध होने की संभावनाएं हैं। कहा जा रहा है की इस स्मार्टफोन में स्लाइडर बटन मौजूद नहीं होगा, साथ ही कई नई चीजें भी नजर आ सकती है। लीक हुए रेंडर में ब्लैक कलर का वेरिएन्ट देखा गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन 6.7 इंच डिस्प्ले और 120hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews