OnePlus भारत में ला रहा है सस्ता स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स के साथ सिर्फ 15000 रु. होगी कीमत

OnePlus भारत में ला रहा है सस्ता स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स के साथ सिर्फ 15000 रु. होगी कीमत

File pic.

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। OnePlus जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन को भारत में ला रहा है। सूत्रों की माने तो Oppo A57 को भारत में OnePlus के नाम से लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत करीब 15000 रुपए होगी। कहा जा रहा है की OnePlus अपने इस स्मार्टफोन कम बजट में ला रहा है। इस साल OnePlus  ने अपने कई स्मार्टफोन मोबाईल मार्केट में पेश किए हैं और अब बारी Oppo A57 की है। इसका मॉडल नंबर CPH2569 होगा। यह एक 4G डिवाइस है, जो कम कीमत में जल्द ही आने वाला है।

यह भी पढ़े… भारत में Monkeypox की दस्तक! 5 साल की बच्ची में दिखे इस वायरस के लक्षण, जांच के लिए भेजे गए सैम्पल

इस स्मार्टफोन को पहले ही थायलैंड में लॉन्च कर दिया है। Oppo A57 की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है और इसके कई फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। FCC साइट पर Oppo A57 को OnePlus फ्लैग्शिप के अंदर देखा गया। अंदाजा लगाया जा रहा की OnePlus स्मार्टफोन के हार्डवेयर में कुछ बदलाव कर सकता है तो वहीं इस स्मार्टफोन में ColorOS के जगह OxygenOs 12.1 हो सकता है।

यह भी पढ़े… Oppo A57 भारत में लॉन्च होने के लिए है तैयार, उठ चुका है कीमत से पर्दा, जाने खासियत 

5000mah की बैटरी वाला यह स्मार्टफोन OnePlus के नाम के साथ आएगा ना की Oppo। सूत्रों के मुताबिक OnePlus  स्मार्टफोन के यूएसबी, चार्जिंग ब्रिकक्स और बैटरी के स्किन में कुछ बदलाव करेगा। हालांकि इसका कैमरा Oppo A57 की तरह ही हो सकता है। तो वही कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन की कीमत पहले करीब 13000 रुपए बताई जा रही थी, लेकिन अब इसकी कीमत 15000 रुपए के आस-पास बताई जा रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews