Oppo A57 भारत में लॉन्च होने के लिए है तैयार, उठ चुका है कीमत से पर्दा, जाने खासियत 

Oppo A57 भारत में लॉन्च होने के लिए है तैयार, उठ चुका है कीमत से पर्दा, जाने खासियत 

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में Oppo A57 थायलैंड में लॉन्च किया जा चुका है और अब जल्द ही यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है। बता दें की यह OPPO का पॉकेट फ़्रेंडली स्मार्टफोन है। हालांकि स्मार्टफोन के फीचर्स भारत में लॉन्च होने से पहले ही सामने आ चुके है, लेकिन अब इसकी कीमत भी कोई राज नहीं है। बता दें की स्मार्टफोन में कोई बदलाव नहीं होंगे। थायलैंड मॉडल के फीचर्स और डिजाइन वाला स्मार्टफोन ही भारत में भी लॉन्च होगा। अभी तक कंपनी ने ऑफ़िशियली इसके कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक भारत में Oppo A57 की कीमत 13,500रुपए से 14000 रुपए तक हो सकती है।

यह भी पढ़े… KK Love Story: अपने बचपन के प्यार से की शादी, बीच सफर में छोड़ गए साथ, जाने केके के प्यार का सफर 

अन्य कंपनी की तुलना में इस कीमत में इसके फीचर्स काफी बेहतरीन है। एंड्रॉयड 12 पर आधारित यह स्मार्टफोन इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले मौजूद है। स्मार्टफोन में मीडिया टेक हेलिओ जी 35 होने के कारण यूजर्स का अनुभव काफी अच्छा हो जाएगा। बात कैमरा की करें तो स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप है। 13 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल बैक में और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी शूटर मौजूद है। तो वहीं 5000mah की बैटरी और 33w उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews