आ रहा है OnePlus का नया स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा बेस्ट कूलिंग सिस्टम, सामने आए फीचर्स और कीमत, यहाँ जानें सबकुछ

इस स्मार्टफोन में 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 4 OS अपडेट का दावा वनप्लस ने किया है। कीमत 30 हजार रुपये से कम होने की संभावना है।
oneplus nord 4

OnePlus New Smartphone: वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 4 की घोषणा कर दी है। स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में एंट्री लेने वाला है। इसके फीचर्स और कीमत सामने आ चुके हैं। भारत में स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएंट लॉन्च हो सकते हैं। यह डिवाइस बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि यह ब्रांड का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जो 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 28,000 रुपये तक हो सकती है।

oneplus nord 4

प्रोसेसर, OS अपडेट्स और अन्य डीटेल

इस डिवाइस को  स्नैपड्रैगन 7+ जेनरेशन 3 से लैस होगा।  कंपनी ने 4  एंड्रॉयड  ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट का दावा भी किया है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। साथ में UFS 4.0 स्टोरेज और एलपीडीडीआर 5x रैम मिल सकता है।

डिस्प्ले और बैटरी

वनप्लस नॉर्ड 4 6.74 इंच OLED डिस्पले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2150 निट्स ब्राइटनेस के साथ लॉन्च होगा। 5500mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दस्तक दे सकता है। इसके अलावा आईआर ब्लास्टर भी मिलेगा।

कैमरा

कैमरा की बात करें तो वनप्लस नॉर्ड 4 के बैक में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा  और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा व्हाइट कैमरा भी मिलेगा।  फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा  कैमरा सेल्फी और वीडियोग्राफी के लिए मौजूद रहेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews