OnePlus Nord N30 5G लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स, कैमरा है बेहद स्ट्रॉंग, इतनी है कीमत, जानें खास बातें

OnePlus Nord N30 5G लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स, कैमरा है बेहद स्ट्रॉंग, इतनी है कीमत, जानें खास बातें

New Smartphone: वनप्लस ने यूएस में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम OnePlus Nord N30 5G है। यह कंपनी के मिड-रेंज डिवाइसेस में से एक है। स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड एन20 5जी का सक्सेसर है। साथ ही यह OnePlus Nord CE 3 Lite का रिब्रांड वर्ज़न, जो हाल ही में एशिया और यूरोप के मार्केट में लॉन्च हुआ था।

नए नॉर्ड एन30 के दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे जिसमें Pastel Lime और क्रोमैटिक ग्रे शामिल है। इसकी कीमत 299 डॉलर (करीब 24, 699 रुपये) है। प्री-ओदर भी कंपनी के यूएस वेबसाइट पर शुरू हो चुका है। डिवाइस के फीचर्स Nord CE 3 Lite से मिलते-जुलते हैं।

स्मार्टफोन 6.72 इंच पंच हॉल डिस्प्ले, फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बैक में दो कैमरा रिंग दिया गया है। ऑडियो के लिए Dual Streo स्पीकर्स दिए गए हैं।वनप्लस नॉर्ड एन30 को स्नैपड्रैगन 695 SoC से लैस किया गया है। साथ में 8जीबी रैम और 8जीबी वर्चुअल रैम मिलता है। इसके अलावा 128जीबी और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज भी मिलता है ।

डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108 मेगापिक्सल पावरफुल मेन कैमरा के साथ-साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मैक्रो यूनिट शामिल हैं। फ्रंट में 16मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। हैंडसेट 5000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews