OnePlus का नया Foldable स्मार्टफोन जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, सामने आया नया टीज़र, यहाँ जानें डिटेल्स

OnePlus का नया Foldable स्मार्टफोन जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, सामने आया नया टीज़र, यहाँ जानें डिटेल्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। आज कल मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का दौर चल रहा है। सैमसंग, मोटोरोला और Oppo अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुके हैं। इसी बीच OnePlus के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की खबर सामने आ चुकी है। हाल ही में Samsung Z Fold 4, Samsung Z Flip 4 और Moto Razr 2022 अब तक लॉन्च हो चुके हैं। Xiaomi Mix Fold 2 भी बहुत जल्द अपने स्मार्टफोन से पर्दा हटा सकता है।

यह भी पढ़े… Sarkari Naukari: यूपीएससी ने निकाली कई पदों पर भर्ती, मिल रहा अफसर बनने का सुनहरा मौका, जानें डिटेल्स 

OnePlus के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। यह जानकारी किसी और नहीं बल्कि खुद OnePlus के सीईओ और कॉ-फाउन्डर ने शेयर की है। उन्होनें ट्विटर पर एक पिक्चर शेयर करते हुए कहा, “आपका इस बारे में क्या सोचना है?” टीज़र से यह अंदाजा लगाया जा रहा है की यह OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन है। हालांकि सीईओ ने स्मार्टफोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।

Oppo Find N

इससे पहले यह खबर सामने आई थी की OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले साल यानि साल 2023 में मोबाइल  मार्केट में एंट्री ले सकते है। यह भी कहा जा रहा की यह नया स्मार्टफोन Oppo Find N की तरह होगा। इसका डिजाइन और लुक काफी हद्द तक Oppo Find N की तरह होगा। इसके लॉन्च होते ही मार्केट में प्रतियोगिता बढ़ेगी। यह सैमसंग को कड़ी टक्कर देगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews