Oppo Reno 8T 5G की कीमत आई सामने, मिलेगा 108MP का कैमरा और शानदार डिजाइन, जल्द होगी लॉन्चिंग

Oppo Reno 8T 5G की कीमत आई सामने, मिलेगा 108MP का कैमरा और शानदार डिजाइन, जल्द होगी लॉन्चिंग

Upcoming Smartphone: ओप्पो अपने रेनो 8 सीरीज को एक्स्पैन्ड करने की पूरी तैयारी कर चुका है। बहुत जल्द मार्केट में Oppo Reno 8T की एंट्री होने वाली है। इसमें 4जी और 5जी दोनों ही नेटवर्क वर्ज़न शामिल है। पेशकश के पहले ही स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारी लीक हो चुकी है। डिजाइन और फीचर्स के बाद कीमत से भी पर्दा हट चुका है। हाल ही में कंपनी ने अपने इंडोनेशियन वेबसाईट पर एक लैन्डिंग पेज बनाया है। जिसपर डिवाइस से जुड़ी ढेरों जानकारी देखने को मिली है।

इतनी है कीमत

बता दें की फरवरी में रेनो 8टी लॉन्च हो सकता है। हालांकि अब तक कोई भी तारीख सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि बहुत जल्द कंपनी लॉन्च डेट और अन्य जानकारियों को लेकर कोई अपडेट दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक 8 जीबी रैम+ 128जीबी स्टोरेज की कीमत 27,000 से 29,000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि कीमतों की घोषणा ओप्पो द्वारा आधिकारिक नहीं की गई है।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

स्मार्टफोन की सबसे खास बात है इसका शानदार कैमरा और आकर्षक डिजाइन। इसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उपलब्ध हो सकता है। जिसमें डुअल सेंसर भी शामिल है। नए रेनो 8टी में 6.67 इंच OLED 10-बिट डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित होगा। रिपोर्ट की माने तो इस फोन को Qualcomm स्नैपड्रैगन 695 5जी SoC से लैस किया गया है। इसके अलावा इसमें 4800mAh की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ मिलती है।

ऐसी है डिजाइन

इसकी डिजाइन भी बेहद खास। बैक में सर्कुलर मॉड्यूल इसे खास लुक देता है। 3डी Curved डिजाइन यूजर्स को लुभा सकती है। स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएन्ट में बाजारों में उपलब्ध होगा। इसके ऑरेंज मॉडल लेदर टेक्सचर बैक  दिया गया है। फ्रंट में पंच हॉल कैमरा, लेफ्ट में वॉल्यूम रॉकर और सिम ट्रे दिया गया है। ब्लैक वेरिएन्ट की गग्लॉसी डिजाइन किसी को भी दीवाना बना सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews