आ रहा है पोको का सस्ता स्मार्टफोन, 15 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च, लुक बना देगा दीवाना, जान लें फीचर्स और कीमत

poco c65

New Smartphone: शाओमी भारत में अपना नया स्मार्टफोन “Poco C65” लॉन्च करने जा रहा है। यह नवंबर में ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है। यह ब्रांड के बजट-फ़्रेडली फोन में शामिल हैं। 15 दिसंबर को हैंडसेट इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा । इसकी बिक्री ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर होगी।

poco c65

प्रोसेसर और स्टोरेज

पोको की65 ग्लोबल वेरिएन्ट को MediaTek Helio G85 SoC और ARM Mali G52 2EEMC2 GPU से लैस किया गया है। साथ में 8जीबी रैम और 256 जीबी eMMC 5.1 इनबिल्ड स्टोरेज मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर आधारित है।

poco c65

कीमत और वेरिएन्ट

स्मार्टफोन के तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। भारत के लिए कंपनी ने सिर्फ पर्पल वेरिएन्ट का टीज़र किया है। जिसका डिजाइन और फीचर्स ग्लोबल वेरिएन्ट जैसा ही है। 6जीबी+128जीबी वेरिएन्ट की कीमत 129 डॉलर (करीब 10,700 रुपये) और 8जीबी+256जीबी की कीमत 149 डॉलर (करीब 12,400 रुपये) है।

poco c65

कैमरा और अन्य फीचर्स

Poco C65 में 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेंसर रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेंसर सेल्फ़ी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए दिया गया है। इसके अलावा 5000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट सेंसर, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1, 4जी VOLTE, GLONASS कनेक्टिविटी और वाईफाई मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews