Poco F5 Pro जल्द होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर आया नजर, फीचर्स भी हुए लीक, जानें सबकुछ

Poco F5 Pro जल्द होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर आया नजर, फीचर्स भी हुए लीक, जानें सबकुछ

Upcoming Smartphone: मार्केट में बहुत जल्द Poco F5 Pro एंट्री लेने वाला है। हाल ही में इसे IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया है। इससे पहले ही स्मार्टफोन को IMEI डेटाबेस की लिस्टिंग में देखा जा चुका है। अब तब इसके फीचर्स का भी खुलासा भी चुका है। यह स्मार्टफोन इस साल जनवरी में लॉन्च हो सकता है। हालांकि अब तक पोको एफ5 को लेकर कोई भी अपडेट नहीं आई है। आईएमडीए के मुताबिक यह 5जी नेटवर्क, वाईफाई, NFC और ब्लूटूथ के साथ आएगा।

IMEI के मुताबिक इसका मॉडल नंबर “23013PC75G” है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जनवरी 2023 में बाजारों में दस्तक देगा। स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो यह 6.67 इंच OLED डिस्प्ले Quad एचडी प्लस रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिल सकता है। एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा, जिसे कंपनी स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट से लैस कर सकती है। इसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256जीबी स्टोरेज भी मिल सकता है।

बात अन्य फीचर्स की करें तो पोको के इस नए स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी 67W रैपिड चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा। 30W वायरलेस चार्जिंग होने की भी संभावनाएं हैं। इसके ट्रिपल कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्स अल्ट्रा वाइड स्नैपर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews