11 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Poco का नया स्मार्टफोन, मिलेगा 12GB रैम, इस खास प्रोसेसर से होगा लैस, जानें डीटेल

Poco X6 Pro

Poco New Smartphone: भारत में पोको का नया स्मार्टफोन “Poco X6 Pro” लॉन्च होने वाला है। यह पोको एक्स5 प्रो का सक्सेसर है। खास बात यह है कि यह MediaTek Dimensity 8300 अल्ट्रा के साथ लॉन्च होने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है। इसे रेडमी K70E का रिबैज वर्ज़न बताया जा रहा है। डिवाइस 11 जनवरी को इंडियन मार्केट में दस्तक देगा। फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री होगी।

सॉफ्टवेयर भी होगा खास

लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हो चुके हैं। सॉफ्टवेयर यक खुलासा खुद ब्रांड ने कर दिया है। फोन Xiaomi Hyper OS पर आधारित होगा। साथ में 12जीबी रैम और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। डिवाइस का AnTuTu स्कोर 1, 464, 228 है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन का माइक्रोसाइट भी देखा जा चुका है।

स्मार्टफोन के फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक पोको X6 प्रो तीन रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें ब्लैक, ब्लू और व्हाइट शामिल है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED 1.5 LTPS डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। इसमें 67 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ मिल सकता है। बैक में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर भी मिलेगा। बैटरी पैक की बात करें तो नया स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews