iPhone 15 Ultra: लॉन्च से पहले आईफोन 15 अल्ट्रा की कीमत का हुआ खुलासा, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

iPhone 15 Ultra: लॉन्च से पहले आईफोन 15 अल्ट्रा की कीमत का हुआ खुलासा, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

iPhone 15 Ultra Price: आईफोन 14 सीरीज के बाद से ही iPhone 15 सीरीज की चर्चा भी शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं आईफोन 15 अल्ट्रा के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा भी लीक के जरिए हो चुका है। इस मॉडल में कई नए अपग्रेडेड फीचर्स भी मिलने वाले हैं, जो इसे पिछले मॉडल्स से अलग और खास बनाएगा।

इतनी होगी कीमत

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल आईफोन 15 अल्ट्रा प्रो मैक्स की जगह लेगा। लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 15 Ultra की कीमत आईफोन 14 प्रो मैक्स से 200 डॉलर (करीब 16,500 रुपये) महंगा होगा। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,299 डॉलर (करीब 1,80,000 रुपये) हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें की इस साल आईफोन 14 प्रो मैक्स सबसे महंगा स्मार्टफोन है। वहीं इसके टॉप वेरिएन्ट की कीमत करीब 1.5 रुपये तक हो सकती है। लाख यदि ऐसा होता है तो एप्पल आईफोन के इतिहास में पहली बार आईफोन के जेनेरेशन गैप में इतना इजाफा होगा।

आईफोन 15 अल्ट्रा के फीचर्स

बात iPhone 15 Ultra के फीचर्स और डिजाइन की करें तो इसमें यूजर्स को अलग डिजाइन देखने को मिलेगी। आईफोन 13 और 14 का लुक काफी हद्द तक एक जैसा था। वहीं स्मार्टफोन में A16 से अधिक पॉवरफुल प्रोसेसर होने का अंदाजा भी लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं नया मॉडल अधिक रैम के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें टाइटेनियम बॉडी मिल सकती है, जो इसे अलग और युनीक लुक देगा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews