Realme 9i 5G इस दिन होगा भारत में लॉन्च, लेजर लाइट डिजाइन ने बनाया लोगों को दीवाना, इतनी होगी कीमत

Realme 9i 5G इस दिन होगा भारत में लॉन्च, लेजर लाइट डिजाइन ने बनाया लोगों को दीवाना, इतनी होगी कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द भारत में Realme 9i 5G लॉन्च होने जा रहा है। कुछ दिन पहले ही Realme इंडिया के सीईओ ने एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की थी और अब Realme 9i की डेट भी कन्फर्म हो चुकी है। इस साल कंपनी अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है और 18 अगस्त 2022 को इस बजट स्मार्टफोन की एंट्री भारत के मोबाईल मार्केट में होगी। स्मार्टफोन की लेज़र लाइट डिजाइन काफी आकर्षक है। हालांकि इससे पहले कंपनी भारत में 5जी वर्ज़न को लॉन्च करने की तैयारी में नहीं थी, लेकिन अब इसकी घोषणा हो चुकी है।

यह भी पढ़े… क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट, MP के इन शहरों में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का हाल

वहीं स्मार्टफोन के कलर उपटीऑन और स्टोरेज का खुलासा हो चुका है। Realme 9i के तीन कलर उपलब्ध होंगे: ब्लैक, गोल्डन और ब्लू। Realme इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक टीज़र जारी किया है, जिससे स्मार्टफोन के लुक और स्पेसिफिकेशन से पर्दा हट चुका है। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। राइट साइड में पॉवर बटन और फिंगर प्रिन्ट सेंसर नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े… Gold Silver Rate : चांदी 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती, सोने में भी बड़ी गिरावट

मिली जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन के कीमत 15,000 रुपये तक हो सकती है। वहीं यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है की यह स्मार्टफोन मीडिया टेक डायमेनसीटी 810 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। वहीं बात इसके स्टोरेज की करें तो इसके दो स्टोरेज वर्ज़न उपलब्ध हो सकते हैं। 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज या 128 जीबी स्टोरेज मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews