MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आई उछाल, आज इतने बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें अपने शहर का हाल

Petrol Diesel Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में राहत है। देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) की कीमत में गिरावट होगी, यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल देखी गई। पेट्रोल में 0.57 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं डीजल में 0.52 की बढ़ोतरी देखी गई है। इस हफ्ते पहली बार इतनी अधिक वृद्धि देखी गई है। जहां 20 जुलाई पेट्रोल की कीमत 109.45 रुपये प्रति लीटर देखी गई थी, आज वो बढ़कर 110.02 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है। वहीं डीजल की कीमत 95.18 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े… IMD Alert : यूपी, उत्तराखंड, बिहार सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

आगर मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, कटनी, पन्ना, सतना, श्योपुर और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा तक पहुंच चुकी है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, मुरैना, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। अनुपुर, रीवा और शहडोल में आज पेट्रोल की कीमतें आसमान छूते नजर आई, यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी ज्यादा है। उज्जैन, शाजापुर, सिवनी, रायसेन, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, मंडला, खरगोन, खंडवा, होशंगाबाद, हरदा, दतिया, भिंड और बेतूल में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews