Realme Narzo N55 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दी डेट कन्फर्म, मिलेगी खास डिजाइन

Realme Narzo N55 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दी डेट कन्फर्म, मिलेगी खास डिजाइन

Upcoming Smartphone: बहुत जल्द Realme Narzo N55 भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए लॉन्चिंग डेट भी घोषित कर दी है। कुछ दिन पहले ही इस डिवाइस से जुड़ी जानकारी लीक हुई थी। 12 अप्रैल को नया रियलमी नारजो एन55 भारतीय बाजार में दस्तक देगा। फोन की डिजाइन यूजर्स को अलग अनुभव दे सकती है।

कंपनी ने दावा किया है कि नया रियलमी नारजो एन55 नेक्स्ट जनरेशन डिजाइन के साथ लॉन्च होगा। इसमें स्लीक डिजाइन और कटिंग एज डिजाइन देखने को मिलेगी। इसके दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, जिसमें प्राइम ब्लैक और प्राइम ब्लू शामिल है। इसके अलावा कंपनी इस डिवाइस के कई अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट को लॉन्च करेगा। जिसमें 4जीबी रैम+64जीबी मॉडल, 6जीबी+128जीबी स्टोरेज मॉडल और 8जीबी+128जीबी स्टोरेज मॉडल शामिल हैं। इस सभी की कीमत भी अलग होगी।

12 अप्रैल दोपहर 12 बजे Realme Narzo N55 को लॉन्च करने का समय तय किया गया है। इसकी बिक्री कंपनी के ऑफिशियल वेबसाईट और Amazon India पर होगी। ई-कॉमर्स वेबसाईट एमेजॉन पर स्मार्टफोन का लाइव पेज भी एक्टिव हो चुका है।

रियलमी का नया स्मार्टफोन डुअल टोन रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। राइट सीसे में पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर को देखा जा सकता है। निचले भाग में 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। अभी तक स्मार्टफोन के अतिरिक्त स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही फीचर्स से जुड़े नए अपडेट साझा करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews