Realme का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें हैं कई आकर्षक फीचर्स, जाने स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन

Realme का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें हैं कई आकर्षक फीचर्स, जाने स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Realme V20 5G चीन में लॉन्च हो चुका है। इस साल Realme के फ्लैग्शिप में कई बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं और अब कंपनी से अपने V सीरीज को एक्सपैन्ड कर लिया है। हालांकि यह स्मार्टफोन अब तक ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध नहीं हुए हैं। स्मार्टफोन का मॉडल नाम RMX3610 है।

Source: Social Media

स्मार्टफोन में मीडिया डायमेनसीटी 700 प्रोसेसर के 5000mah की बैटरी भी उपलब्ध है। तो वहीं स्टोरेज की बात करें तो Realme V20 5G में 4 जीबी रैम दिया गया है। इसके दो कलर वेरिएन्ट चीन के रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे, जो हैं क्लाउड ब्लैक और स्टार ब्लू। भारतीय करेंसी के हिसाब से इसकी कीमत फिलहाल 11,600 रुपये है।

यह भी पढ़े… OnePlus ला रहा है नया स्मार्टफोन, OnePlus 10T हो सकता है नाम, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, जाने

Source: Social Media

अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल एचडी एलसीडी पैनल डिस्प्ले हैं। इसके 5000mah की बैटरी के साथ 10Wकी फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है। इसका कैमरा यूजर्स को पसंद आ सकता है। 5 मेगापिक्सल फ्रंट स्नैपर, 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 0.3 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित है। बात इसके डिजाइन और लुक की करें तो यह काफी बेहतरीन है। इसकी ग्लॉसी डिजाइन यूजर्स को आकर्षित भी कर सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews