Redmi K60 करेगा दिलों पर राज, मिलेगा iPhone 14 Pro जैसा फीचर, जानें खासियत

Redmi K60 करेगा दिलों पर राज, मिलेगा iPhone 14 Pro जैसा फीचर, जानें खासियत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। मार्केट में Redmi K60 की एंट्री बहुत जल्द हो सकती है। कंपनी अपने नए स्मार्टफोन सीरीज की तैयारियां भी शुरू कर चुकी है। रेडमी K60 में बहुत खास फीचर नजर आने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें डायनैमिक आइलैंड नोटिफिकेशन का फीचर उपलब्ध होगा। ऐसा फीचर अब तक सिर्फ Apple आईफोन 14 प्रो सीरीज में ही देखने को मिला है। उम्मीद है की बहुर जल्द अन्य कंपनी भी अपने स्मार्टफोन में ऐसा फीचर लाएंगे। लेकिन रेडमी ऐसा करने वाला पहला कंपनी बन सकता है। इस फीचर पर Xiaomi MIUI काम भी शुरू कर चुकी है।

यह भी पढ़े…Xiaomi 12T Pro जल्द होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स से उठा पर्दा, मिलेगा 200MP का कैमरा, जानें

एक चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाईट Weibo के मुताबिक कंपनी ने प्रेसीडेंट Lu Weibing ने कहा की, ” हमे स्मार्ट आइलैंड की जरूरत है”, जिसके बाद से ही कई सोशल मीडिया Redmi K60 में डायनैमिक फीचर के मिलने की बात शुरू हो चुकी है। यह नोटिफिकेशन फीचर म्यूजिक कंट्रोल और अन्य ऐप्स से आने वाले नोटिफिकेश को कंट्रोल करता है, जिससे यूजर्स को कोई परेशानी नहीं होती।

हालांकि अब तक कंपनी ने इस फीचर को लेकर कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। बता दें की डायनैमिक आइलैंड का फीचर फिलहाल आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स में दिया गया है, वहीं आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस में यह फीचर अब भी नहीं मिलता।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews