तहलका मचाने आ रहा है रेडमी का नया स्मार्टफोन, मिलेगा 200MP कैमरा, 4 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ

Redmi Note 13 Series

Upcoming Smartphone: रेडमी भारत में अपने लाइनअप को लॉन्च करने के लिए तैयार है। Redmi Note 13 5G सीरीज इंडियन मार्केट में उपलब्ध होगा। ब्रांड ने नया टीज़र करते हुए इसकी घोषणा कर दी है। लॉन्च की तारीख 4 जनवरी 2023 है। बता दें कि चीन में सीरीज की घोषणा सितंबर में ही चुकी है। घरेलू मार्केट में इसके रेडमी नोट 13 के साथ रेडमी नोट 13 प्रो और रेडमी नोट 13 प्रो प्लस भी लॉन्च किया गया था। भारत में कौन सा मॉडल आएगा, इसे लेकर कंपनी ने अब तक कोई अपडेट नहीं दी है।

दमदार होगा कैमरा

कैमरा की बात करें तो रेडमी नोट 13 में 100 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं दोनों ही प्रो मॉडल्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL प्राइमेरी सेंसर भी शामिल है। वहीं सभी मॉडल्स के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलता है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर के बारे में जानें

अंदाजा लगाया जा रहा है कि रेडमी नोट 13 सीरीज के फीचर्स चाइनीज वेरिएन्ट जैसे ही होंगे। सभी मॉडल्स में 6.67 इंच 1.5 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। प्रो मॉडल स्नैपड्रैगन 7S Gen 2 SoC से लैस होता है। वहीं प्रो प्लस मॉडल मीडिया टेक डायमेनसीटी 7200 अल्ट्रा SoC के साथ आता है।

25 हजार रुपये तक होगी टॉप वेरिएन्ट की कीमत

अब चलिए बात करते हैं कीमत की, स्टैन्डर्ड मॉडल की कीमत चीन में CNY 1,999 (करीब 13,900 रुपये) है। वहीं प्रो मॉडल की कीमत CNY 1499 (करीब 17,400 रुपये) है। टॉप वेरिएन्ट प्रो प्लस की कीमत 1,999 CNY यानि करीब 23,000 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews