Redmi Note 13 Pro+ के फीचर्स कन्फर्म, पानी में डूबने से भी नहीं होगा खराब, भारत में जल्द देगा दस्तक, जानें डीटेल

Redmi Note 13 Pro+ के फीचर्स कन्फर्म, पानी में डूबने से भी नहीं होगा खराब, भारत में जल्द देगा दस्तक, जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: रेडमी अपने नोट 13 सीरीज को लॉन्च करने के लिए तैयार है। 21 सितंबर को Redmi Note 13 Pro+ की पेशकश चीन में होने वाली है। लेकिन अच्छी बात यह है कि स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजारों में भी एंट्री ले सकता है। डिवाइस को BIS पर स्पॉट किया गया है। हालांकि अब तक कंपनी ने भारत में फोन के लॉन्च के लिए कोई भी तारीख कन्फर्म नहीं की है।

मिलेगा ये खास फीचर, वनप्लस को देगा टक्कर

रेडमी नोट 13 सीरीज का सबसे दमदार फोन इसका प्रो प्लस मॉडल होने वाला है। कंपनी ने कैमरा समेत कई की-फीचर्स से पर्दा हटा दिया है। रेडमी नोट 13 प्रो प्लस में IP68 सर्टीफाइड रेटिंग मिलने वाला है, जो स्मार्टफोन को पानी और धूल-गंदगी से प्रोटेक्ट करेगा। बता दें कि OnePlus Ace 2 Pro में भी “Rain Water Touch” फीचर मिलता है।

कैमरा

स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी पर भी रेडमी ने काफी काम किया है। डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेश (OIS) सपोर्ट के साथ मिलेगा। इसमें वॉर्म ग्रीन, नेगेटिव, विविड और फॉरेस्ट ग्रीन जैसे फ़िल्टर भी मौजूद होंगे। इसमें लेदर बैक में उठे हुए कैमरा रिंग्स बेहद की आकर्षक लुक देते हैं।

प्रोसेसर और बैटरी

अब बात प्रोसेसर और और बैटरी की करें तो नए Redmi Note 13 Pro+ में 5120mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग मिलेगा। डिवाइस को Media Tek Dimensity 7200 चिपसेट से लैस किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews