Samsung का ऑफर, फ्री में बदलवाएं स्मार्टफोन का Display, 30 अप्रैल तक उठायें सुविधा का लाभ, जानें डिटेल

सैमसंग ने कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए मुफ़्त में डिस्प्ले रिप्लेस करवाने की सुविधा दे रहा है। डिस्प्ले के साथ-साथ बैटरी और किट भी बदलवा सकते हैं।
Samsung Free Display Replacement

Samsung Free Display Replacement: सैमसंग ने कुछ स्मार्टफोन्स के लिए फ्री डिस्प्ले रिप्लेसमेंट ऑफर दे रहा है। जिसका लाभ यूजर्स 30 अप्रैल तक उठा सकते हैं। यह सुविधा आउट ऑफ वारंटी हो चुके हैंडसेट्स के लिए शुरू की गई है। डिस्प्ले को केवल एक बार ही फ्री में बदलवाया जा सकता है। यह ऑफर पिछले साल से ही चल रहा है, लेकिन अब डेडलाइन नजदीक है।

कौन उठा सकता है सुविधा का लाभ?

फ्री डिस्प्ले रिप्लेसमेंट का ऑफर कुछ चुनिंदा डिवाइस के लिए उपलब्ध है। पहले यह गैलक्सी S20 सीरीज और गैलक्सी नोट 20 सीरीज के लिए ही उपलब्ध था। लेकिन अब गैलक्सी S20 और गैलक्सी S22 सीरीज के यूजर्स भी मुफ़्त में अपने मोबाइल का डिस्प्ले बदलवा सकते हैं। फ्री बैटरी और किट रिपलेसमेंट का ऑफर भी कंपनी दे रहा है।

सैमसंग ने क्यों लॉन्च किया ऑफर?

दरअसल, पिछले साल से ही सैमसंग के कुछ डिवाइसेस के डिस्प्ले पर ग्रीन लाइंस की शिकायत सामने आई है। जिसके रिस्पॉन्स में कंपनी ने फ्री वन-टाइम डिस्प्ले रिप्लेसमेंट का ऑफर शुरू किया था। ये समस्या ज्यादातर Super AMOLED डिस्प्ले में देखी गई है। यदि आपके स्मार्टफोन में ग्रीन लाइंस की शिकायत वाले गैलक्सी S20, गैलक्सी S21, गैलक्सी S22 और गैलक्सी नोट 20 सीरीज के यूजर्स इस महीने के अंत तक बिना किसी पैसे के अपने डिस्प्ले, बैटरी और किट को बदलवा सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews