Google Pixel 8 Pro की डिजाइन से हट गया पर्दा, जल्द होगा लॉन्च, बेहद आकर्षक होगा फोन का लुक

Google Pixel 8 Pro की डिजाइन से हट गया पर्दा, जल्द होगा लॉन्च, बेहद आकर्षक होगा फोन का लुक

Google Pixel 8 Pro: गूगल पिक्सल 8 प्रो की डिजाइन लीक हो चुकी है। हालांकि अब तक कंपनी ने इससे जुड़ी कोई घोषणा नहीं की है। यह सीरीज लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। पिक्सल 7 सीरीज के लॉन्च के बाद से ही इसका चर्चा शुरू हो चुकी है। लोगों को भी डिवाइस का बेसब्री से इंतजार है। OnLeaks और Smartprix के कॉलाबरेशन में इस सीरीज के जुड़े कई की-फीचर्स का खुलासा हो चुका है।

देखने में गूगल पिक्सल 8 प्रो काफी हद्द तक Pixel 7 Pro की तरह ही है। लेकिन इसके कैमरा लेआउट में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन का लुक काफी आकर्षक है। बैक में कैमरा लुक को काफी क्लियर देखा जा सकता है। उम्मीद है कि गूगल लेआउट में चेंज करके मेगापिक्सल में की कमी नहीं करेगा। हैंडसेट में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फ्लैश के साइज़ में भी बदलाव हो सकता है, जो अभी भी राज बना हुआ है। हालांकि कहा जा रहा है कि यह मैक्रो या डेप्थ सेंसर के साथ आ सकता है।

Pixel 8 Pro में 6.52 इंच पंच हॉल डिस्प्ले राउन्डेड कॉर्नर के साथ मिल सकता है। कंपनी फिलहाल, डिवाइस पर काम कर रही है। अफवाएं हैं कि गूगल अपने इस नए स्मार्टफोन का की घोषणा मई 10 को आयोजित होने वाली I/O Developer Conference में कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews