भारत में मिलेंगे OnePlus 11 5G के दो रंग, Ace 2 की हुई लिस्टिंग, सामने आए फीचर्स, जल्द होगी लॉन्चिंग

भारत में मिलेंगे OnePlus 11 5G के दो रंग, Ace 2 की हुई लिस्टिंग, सामने आए फीचर्स, जल्द होगी लॉन्चिंग

New Smartphones: भारत में बहुत जल्द वनप्लस के दो दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। लॉन्च से पहले ही दोनों की खूब चर्चा भी हो रही है। यहाँ बात OnePlus 11 5G और Ace 2 की हो रही है। एक तरफ जहां वनप्लस 11 5जी के कलर ऑप्शन भारत के लिय सामने आए हैं, वहीं दूसरी तरफ Ace 2 की लिस्टिंग हो चुकी है। साथ ही कई जानकारियाँ भी सामने आ गई हैं। लॉन्च से पहले इनके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं और डिजाइन भी कई बार सोशल मीडिया पर देखी जा चुकी है।

OnePlus Ace 2 के फीचर्स लीक

इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हो चुकी हो। इसे कंपनी के ऑफ़िशियल वेबसाईट पर देखा गया है। जिससे यह पता चलता है कि बहुत जल्द मार्केट में इसकी पेशकश कंपनी द्वारा की जाएगी। कुछ दिनों पहले ही स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हुए थे। यह भी कहा जा रहा है की यह किसी अन्य नाम “वनप्लस 11आर” से यह भारतीय बाजारों में आ सकता है। अब फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर के साथ 16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज मिल सकता है। साथ ही इसमें 6.7 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही 5,000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ मार्केट में एंट्री ले सकती है।

OnePlus 11 5G

यह कंपनी के शानदार स्मार्टफोन्स में से एक है। 7 फरवरी 2023 को इसकी पेशकश भारत में होने वाली है। इससे पहले ही कलर ऑप्शन सामने आ चुके है। डिवाइस के दो कलर ऑप्शन भारतीय बाजारों में उपलब्ध होंगे। जिसमें टाइटन ब्लैक और इटर्नल ग्रीन शामिल है। इसके साथ फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। लॉन्च से पहले इसके फीचर्स का खुलासा हो चुका है। आकर्षक डिजाइन के साथ स्मार्टफोन में 6.7 इंच QHD+ 2.75 फ्लेक्सिबल कर्वड AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews