Vivo ला रहा है दुनिया का पहला Rollable Phone, अगले साल होगा लॉन्च, Samsung की बढ़ेगी टेंशन, जानें डीटेल

Vivo ला रहा है दुनिया का पहला Rollable Phone, अगले साल होगा लॉन्च, Samsung की बढ़ेगी टेंशन, जानें डीटेल

Rollable Smartphone: फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट के बाद अब वीवो Rollable Phone के मार्केट में एंट्री लेने जा रहा है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक Transsion Holdings और Vivo एक साथ रोलेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। जिसका कॉन्सेप्ट भी सामने आ चुका है। हालांकि इससे संबंधी कोई भी घोषणा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। बता दें कि पिछले साल ही वीवो ने X Fold अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था।

क्या हो सकता है नाम?

Elec के रिपोर्ट के मुताबिक वीवो और Transsion होल्डिंग दुनिया का पहला रोलेबल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लाने जा रहे हैं। इसकी पेशकश अगले साल के अंत तक हो सकती है। इसके प्रोटोटाइप का नाम “Tecno Phantom Ultimate” रखा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस कॉन्सेप्ट पर सैमसंग, LG, TCL, OPPO और मोटोरोला  जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स भी काम कर रहे हैं।

फोन में क्या होगा खास?

Rollable स्मार्टफोन फैले हुए स्क्रीन (Expanded Screen) के साथ आएगा। एक बटन को दबाकर यूजर्स स्क्रीन साइज़ को कम कर  पाएंगे और बढ़ा पाएंगे। फोन का OLED डिस्प्ले रोल मोटर पावरट्रेन के साथ मिलेगा। यह एक ही पैनेल में ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन ऑफर कर सकता है।

सैमसंग से होगा मुकाबला

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने Rollable फोन का कॉन्सेप्ट भी साझा किया था। कंपनी के फ़ोल्डेबल फोन का मार्केट काफी मजबूत है। रोलेबल स्मार्टफोन के साथ वीवो सैमसंग को टक्कर देना चाहता है। वहीं कुछ समय पहले ही OPPO के रोलेबल फोन का कॉन्सेप्ट सामने आया हा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews