वीवो का बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 15 हजार से कम, मिल रहें कमाल के फीचर्स, आकर्षक है लुक, जानें डीटेल

vivo y36i

New Smartphone: वीवो ने अपना नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Vivo Y36i है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1,199 (करीब 14,000 रुपये) है। फोन के तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें Fantasy पर्पल, डीप स्पेस ब्लैक और गैलक्सी गोल्ड शामिल हैं।

vivo y36i

प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और स्टोरेज

डिवाइस को MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट से लैस किया गया है। बता दें कि समान प्रोसेसर Honor Play 50 और Vivo Y35+ में भी मिलता है। साथ में 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मिलता है। यह एंड्रॉयड 13 OriginOS पर आधारित है।

vivo y36 i

डिस्प्ले, बैटरी और अन्य फीचर्स

वीवो Y36i में 6.56 इंच एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। स्क्रीन रेशियो 20:1:9 है। हैंडसेट का वजन 186 ग्राम है। इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। इसके अलावा 5000mAh की बैटरी के साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें वीवो के नए फोन में ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm हेडफोन जैक, ई-कॉम्पास, 5जी और 4जीबी LTE भी मिलता है।

vivo y36 i

उपलब्धता

स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे अपने मिड-रेंज सेगमेंट में शामिल किया है। भारत में डिवाइस के लॉन्च को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। ब्रांड के ऑनलाइन स्टोर पर इसकी लिस्टिंग हो चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews