दीवाना बनाने आ रहा है Xiaomi 13 Lite, जल्द होगा लॉन्च, ऐसे होंगे फीचर्स, जानें डिटेल्स

दीवाना बनाने आ रहा है Xiaomi 13 Lite, जल्द होगा लॉन्च, ऐसे होंगे फीचर्स, जानें डिटेल्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द मार्केट में Xiaomi 13 सीरीज लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट की माने तो कंपनी स्मार्टफोन पर काम भी शुरू कर चुकी है। इस साल के अंत में Xiaomi 13 Lite बाजारों में नजर आ सकता है। हाल ही में स्मार्टफोन को IMEI डेटाबेस पर देखा गया है, जिससे इस सीरीज को हरी झंडी मिल गई है, इस बात का पता लगाया जा सकता है। स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 2210129SG है, आखिरी में “G” होने का मतलब है यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें…IPO में निवेश करने का सुनहरा मौका, खुलने वाले हैं इन 4 कंपनियों के आईपीओ, मिलेगा बंपर लाभ

कहा जा रहा है की Xiaomi 13 Lite हाल ही में लॉन्च हुए Xiaomi Civi 2 का रीब्रांडेड वर्ज़न है। बता दें की Xiaomi Civi 2 फ़ीमेल सेन्ट्रीक स्मार्टफोन में से एक है, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। भारत में यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। Xiaomi 13 लाइट के फीचर्स Xiaomi Civi 2 की तरह हो सकते हैं। Xiaomi Civi 2 में Pilled शेप्ड कटआउट सेल्फ़ी कैमरा के साथ मिलता है। साथ ही इसमें Curved AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 प्रोसेसर भी मिलता है।

यह भी पढ़ें…कच्चे तेल में राहत, MP में आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ महंगा हुआ ईंधन, जानें अपने शहर का हाल

Xiaomi Civi 2 में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो यूनिट मिलता है। साथ ही स्मार्टफोन में 12जीबी LPDDR4X रैम और 256जीबी UFS 2.0 स्टोरेज भी मिलता है। Xiaomi Civi 2 में 4,500 mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews