कच्चे तेल में राहत, MP में आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ महंगा हुआ ईंधन, जानें अपने शहर का हाल

Petrol Diesel Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में राहत जारी है। आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में गिरावट देखी गई है। पेट्रोल में औसतन 0.08 रुपये की गिरावट हुई। डीजल में भी औसतन 0.08 रुपये प्रति लीटर की गिरावट देखी गई है। प्रदेश में डीजल की कीमत 94.81 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि कुछ ऐसे भी शहर हैं, जहां आज पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है। इस लिस्ट में सागर, रतलाम, मंदसौर, कटनी, डिंडौरी, देवास, दमोह, अशोकनगर और अनुपुर भी शामिल है।

यह भी पढ़े…सरकारी स्कूल के आदिवासी बच्चे मदरसे में पढ़ने को मजबूर, एनजीओ संचालक ने लगाए आरोप, कलेक्टर ने सिरे से नकारा

अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमतों में 0.79 रुपये की वृद्धि देखी गई है। वहीं डिंडौरी में पेट्रोल की कीमतों में 0.62 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। कटनी में पेट्रोल की कीमतों में 0.52 की रुपए की गिरावट देखी गई है। झाबुआ में आज पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। शिवपुर में पेट्रोल की कीमतों में 0.64 रुपये प्रति लीटर और रायसेन में पेट्रोल की कीमतों में 0.67 रुपये प्रति लीटर गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़े…दक्षिण कोरिया : हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़, एक साथ 50 लोगों को आया हार्ट अटैक, करीब एक लाख लोग थे पार्टी में मौजूद

विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास है। आगर मालवा, अशोकनगर, बेतूल, खंडवा, मंदसौर, नरसिंहपुर, उज्जैन, टीकमगढ़ में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सीहोर, सतना, पन्ना, नीमच, खरगोन, कटनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। अनुपुर, रीवा और शहडोल में आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई है, यहां 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews