आ रहा है Xiaomi का नया स्मार्टफोन, मिलेगा iPhone 15 Pro जैसा हार्डवेयर, इस दिन होगा लॉन्च, जानें डीटेल

आ रहा है Xiaomi का नया स्मार्टफोन, मिलेगा iPhone 15 Pro जैसा हार्डवेयर, इस दिन होगा लॉन्च, जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: शाओमी अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। मार्केट में जल्द ही Xiaomi 14 सीरीज की पेशकश होने वाली है। लॉन्च की डेट भी सामने आई है। 11 नवंबर को शाओमी 14 और शाओमी 14 प्रो चीन में लॉन्च होगा। भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई भी तारीख सामने नहीं आई है। बाद में शाओमी 14 अल्ट्रा भी लॉन्च होगा। बता दें कि यह Xiaomi 13 सीरीज का सक्सेसर है, जो पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था,

आईफोन 15 को देगा टक्कर?

खास बात यह है कि Xiaomi 14 Pro टाइटेनियम फ्रेम के साथ आ सकता है। जिससे स्मार्टफोन और भी ज्यादा हल्का और मजबूत होता है। बता दें कि ऐसा ही हार्डवेयर iphone 15 Pro में भी मिलता है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है।

प्रोसेसर

डिवाइस Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। यह भी कहा जा रहा है कि शाओमी स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस स्मार्टफोन लाने वाली पहली कंपनी होगी। साथ ही यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। इसमें 12जीबी रैम भी मिल सकता है। 8जीबी+128 जीबी वाला मॉडल उपलब्ध नहीं होगा। 12जीबी के साथ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

फीचर्स

Xiaomi 14 में 4860mAh की बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है। वहीं प्रो मॉडल में 5000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग/120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग मिलने की भी संभावना है। इसके अलावा डिवाइस में 64 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और टेलीफोटो कैमरा सेंसर भी मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews