Xiaomi 15: आ रहा है दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 8 Gen 4 स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च, जानें डिटेल

Xiaomi 15 के लॉन्च की टाइमलाइन सामने आ चुकी है। इसके फीचर्स लीक हो चुके हैं। यह स्नैपड्रैगन 8 Gen 4 के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।
xiaomi 15 ultra

Upcoming Smartphone: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी Snapdragon 8 Gen 4 के साथ दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हाल ही में कंपनी ने Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च किया था। इस साल इसके सक्सेसर Xiaomi 15 सीरीज की पेशकश हो सकती है, जो स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर से लैस  होगा।

अक्टूबर में हो सकता है लॉन्च

हालिया लीक के मुताबिक शाओमी 15 इस साल अक्टूबर में मार्केट में एंट्री ले सकते हैं। बता दें कि शाओमी 14 को भी वर्ष 2023 में इसी टाइमलाइन में घरेलू बाजार चीन में लॉन्च किया गया है। इस बात का खुलासा Weibo यूजर्स Digital Chat Station ने किया है।

2025 में होगी ग्लोबल मार्केट में एंट्री

शाओमी 15 सीरीज ग्लोबल मार्केट में अगले साल के शुरुआती महीनों में एंट्री ले सकता है। डिवाइस की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इससे पहले फोन के कैमरा से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

शाओमी 15 के फीचर्स

स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो यह शाओमी 14 की तरह 6.36 इंच फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है। साथ में नया 50 मेगापिक्सल पेरीस्कोप लेंस और हाई मैग्निफिकेशन टेलीफोटो शूटर मिल सकता है। इसके अलावा अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर मिलने की संभावना है। कंपनी ने हैंडसेट को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की है।

स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर के बारे में

स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मोबाइल प्रोसेसिंग पावर में बड़ा बदलाव ला सकता है। यह पिछले चिपसेट से ज्यादा बेहतर होगा। SD8G4 का कोडनेम “SM8750” है, कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से 40% ज्यादा फास्ट होगा। इसमें नया Nuvia कोर 2+6 कॉन्फिगिरेशन के साथ-साथ 3 फीनिक्स I कोर और 6 फीनिक्स एम कोर मिलेगा। गीकबेंच में इसका सिंगल कोर परफॉरमेंस स्कोर 2070 है और मल्टी कोर परफॉरमेंस स्कोर 9100 है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews