Xiaomi Mix Fold 3 इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया ऐलान, नया टीजर जारी, मिलेंगे धांसू फीचर्स, यहाँ जानें

Xiaomi Mix Fold 3 इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया ऐलान, नया टीजर जारी, मिलेंगे धांसू फीचर्स, यहाँ जानें

New Foldable Smartphone: चाइनीज गैजेट्स कंपनी शिओमी ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। घरेलू बाजार में नया Xiaomi Mix Fold 3 लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने वीडियो टीज़र जारी करते हुए फोन की लॉन्चिंग डेट भी घोषित कर दी है। 14 अगस्त, 2023 शाम 7 बजे (IST 4:30 बजे) इसकी पेशकश होगी।

लॉन्च से पहले फीचर्स लीक

अब तक Mix Fold 3 काफी सुर्खियां भी बटोर चुका है। इसे कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा भी जा चुका है। फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। कुछ दिन पहले बॉक्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लेकिन अब टीज़र के जरिए डिवाइस से जुड़ी की जानकारियों से आधिकारिक तौर पर पर्दा हट चुका है। हैंडसेट पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा।

कैमरा के बारे में

बैक में चार कैमरा देख जा सकते हैं , जिसमें Leica की ब्रांडिंग दी गई है। कंपनी ने कैमरा स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इसके क्वाड कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल  सोनी IMX989 कैमरा, 50 मेगापिक्सल IMX581 अल्ट्रावाइड लेंस 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा।

प्रोसेसर और स्टोरेज

अन्य फीचर्स की बात करें तो लीक के मुताबिक डिवाइस Snapdragon 8 Gen 2 से लैस होगा। साथ में  16जीबी रैम और 512जीबी/1टीबी स्टोरेज मिलेगा।

बैटरी पैक

45000mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। भारत में स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने अब तक कोई घोषणा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews