12 साल पुराने कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कमल नाथ को सौंपा इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह

12 साल पुराने कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कमल नाथ को सौंपा इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह

मुरैना, नितेंद्र शर्मा। मुरैना जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक राकेश मावई (Morena Congress District President Rakesh Mawai resigns) ने आज अचानक जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath) से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। विधायक राकेश मावई ने इस्तीफा (Congress MLA Rakesh Mawai resigns) देने की वजह विधायक पद की व्यस्तता को बताया है

आपको बता दें कि राकेश मावई विगत 12 वर्षों से मुरैना जिले के अध्यक्ष थे, उन्हें दो साल पहले पार्टी ने विधायक का टिकट दिया जिसपर उन्होंने जीत हासिल की। राकेश मावई इस्तीफे में लिखा कि मुरैना की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है और अब मैं उसकी सेवा करना चाहता हूँ। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कांग्रेस ने मुरैना में कई चुनाव जीते।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में बाढ़ बनी मुसीबत

पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का उदाहरण देते हुए कांग्रेस विधायक राकेश मावई ने कहा कि जैसे उन्होंने अपने पद को रिक्त कर पार्टी के दूसरे कार्यकर्ता को उस पद पर जिम्मेदारी दी वैसे ही मैं कमल नाथ जी के पद चिन्हों पर चलकर अपना भी एक पद पार्टी के किसी होनहार कार्यकर्ता के लिए छोड़ रहा हूँ।  उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में विगत 2 साल से सोच रहा था परंतु यह आज जाकर सच हुआ। विधायक राकेश मावई ने कहा कि अब मैं मुरैना की जनता की सेवा सिर्फ विधायक बनकर करना चाहता हूँ।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज! 18 महीने का डीए एरियर पर आया ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 1.50 लाख?

[dgv_vimeo_video id=”742559946″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews