IMD Alert : देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में बाढ़ बनी मुसीबत

IMD Alert : देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में बाढ़ बनी मुसीबत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मानूसन (IMD Monsoon) की सक्रियता ने देश के मौसम (IMD Alert) में भले ही ठंडक घोल दी हो लेकिन कई राज्यों में हो रही बारिश अब आफत बन रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के कुछ क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आ रही है तो कुछ राज्यों में बाढ़ ने हालात ख़राब कर दिए है।

भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने आज 24 अगस्त 2022 (IMD 24 August weather update) को जारी अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट (IMD Daily Weather Report) में देश के अधिकांश राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए (IMD Weather update) चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश  उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल ,अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में आने वाले दिनों में भारी बारिश (IMD Heavy Rain Alert) की संभावना है।

ये भी पढ़ें – CG Weather: चक्रीय चक्रवात का प्रभाव, 27 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

ओडिशा में बाढ़ जैसे हालात 

भारी बारिश के चलते ओडिशा के कई जिले जलमग्न हो गए हैं यहाँ बाढ़ जैसे हालात है।  हालाँकि मंगलवार को नदियों का जलस्तर कम हो गया लेकिन मौसम विभाग ने आज बुधवार को फिर भारी बारिश की सम्भावना जताई है। बाढ़ प्रभावित चार ब्लॉकों बलियापाल, भोगराई, बस्ता और जलेश्वर में राहत एवं बचाव टीमों को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना भड़का, चांदी चमकी, ये है आज का ताजा भाव

MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने PM मोदी से फोन पर बात की 

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों लगातार हुई बारिश से प्रभावित हैं, कई गांव बाढ़ से घिर गए हैं। राज्य सरकार हालात पर नजर रखे हुए है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को हवाई सर्वेक्षण किया और खुद NDRF, SDRF बचाव दल के साथ जाकर लोगों को निकालने में मदद की। उन्होंने आज सुबह पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की, पीएम को बारिश  के कारण पैदा हुए हालात की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – MP Flood: सीएम शिवराज ने बुलाई हाई लेवल बैठक, मंत्रियों-अधिकारियों को दिए ये निर्देश, PM मोदी से भी की चर्चा

सीएम शिवराज ने बेतवा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित हुए विदिशा जिले के क्षेत्रों के बारे में बताया, उन्हे रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कैंपों की जानकारी दी । मुख्यमंत्री ने आर्मी, एनडीआरएफ की तुरंत मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों रायसेन, गुना, राजगढ़, सागर, भोपाल सहित अन्य स्थानों की प्रधानमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – MP News : रेलवे का अनोखा मामला! ट्रेक के बीच लगाया बिजली का पोल, WCR ने दिया ये जवाब

राजस्थान में नहीं थम बारिश का सिलसिला 

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जिसके चलते कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने इस बीच कोटा समेत कई जिलों में आज (IMD Today’s Weather) तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने कोटा के अलावा बाड़मेर, जैसलमेर, बारां, उदयपुर, जालोर, सिरोही, पाली और आस-पास के जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी है। कुछ अन्य जिलों में हल्की से तेज बारिश की संभावना भी जताई है।

ये भी पढ़ें – दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए महानायक Amitabh Bachchan, ट्वीट शेयर कर दी जानकारी

झारखंड में बिजली गिरने की चेतावनी 

मौसम विभाग (IMD weather forecast) ने झारखंड के कई हिस्सों में आज भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।  मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसका असर झारखंड के विभिन्न जिलों में दिख सकता है और अगले 24 घंटे में कहीं पर हल्की से भारी बारिश हो सकती है, राजधानी रांची के अलावा खूंटी जिले में अगले कुछ घंटों में बादल गरजने और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews